Friday, April 11, 2025

कथ्य तथ्य की वाणी समझो

कथ्य तथ्य की वाणी समझो,

झूठों की महारानी समझो | 

झूठ कपट की बात ये बोले ,

स्व स्वयं को महारानी समझे   || 


क्या असत्य है क्या सत्य है , 

मिलकर उसको जबानी समझो | 

कथ्य तथ्य की वाणी समझो ,

झूठों की महारानी समझो || 


रिक्त मस्तिष्क की वेदना यही, 

भर दे जिसको वो वाणी समझो | 

आप ही आप हो इस धरा में ,

दुसरे को न प्राणी समझो || 


कथ्य तथ्य की वाणी समझो,

बिन दिए ये ज्ञान है समझो | 

आखों की जुबानी समझो,  

झूठों की महारानी समझो ||  


दिया जले जो दिखे उजेरा, 

दिए तले की कहानी समझो | 

कथ्य तथ्य की वाणी समझो, 

झूठों की महारानी समझो || 


 बीती बात करू मैं कैसे, 

इसे आती जाती कहानी समझो | 

कथ्य तथ्य की वाणी समझो, 

झूठों की महारानी समझो || 


बिन पिए कंठ ये देखो, 

नीलकंठ की वाणी समझो  | 

कथ्य तथ्य की वाणी समझो, 

झूठों  की महारानी समझो || 




  

No comments:

Post a Comment